Type Here to Get Search Results !

RPSC 3 New Vacancy आरपीएससी ने 3 नई भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया, आवेदन 18 अक्टूबर तक

RPSC 3 New Vacancy: राजस्थान मे नई भर्तियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों बेरोजगार युवाओ के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने नई भर्ती भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर बड़ी खुशखबरी दी है । आरपीएससी ने 3 नई भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे है ।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान के कार्मिक विभाग के लिए आरएएस, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के लिए समूह अनुदेशक और मत्स्य विभाग के लिए सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है । इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2024 है ।

आयु सीमा

आरपीएससी नई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनत्तम आयु 18 वर्ष और अधिकत्तम 40 वर्ष होनी चाहिए । इसके अलावा राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा मे छूट भी दी गई है ।


शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान की नई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विवि से डिग्री / डिप्लोमा किया हुआ होना चाहिए । संबंधित पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है । अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन मे दी गई योग्यता एक बार चेक कर ले



आवेदन शुल्क

राजस्थान भर्ती 2024 के लिए वन टाइम आवेदन शुल्क रखा गया है । सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ₹600 हैं व अन्य वर्गों के लिए ₹400 आवेदन शुल्क रखा गया है ।


चयन प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इन भर्तियों के लिए चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा । लिखित परीक्षा मे शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा । इसके बाद डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन मेडिकल के बाद नियुक्ति प्रदान की जाएगी ।



ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

आरपीएससी की इन दो भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना है । यहाँ पर दिए Apply Online लिंक पर आपको क्लिक करना है । इसके बाद आपके सामने State Recruitment पोर्टल ओपन हो जाएगा ।
अब आपको यहाँ पर अपने Username और Password के जरिए लॉगिन कर लेना है । लॉगिन होने के बाद आपको संबंधित भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु भर्ती के सामने दिए दिए Apply Now के बटन पर क्लिक करना है ।
अब आपके सामने भर्ती का फॉर्म खुल जाएगा । इसमे मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है । इसके बाद अपने सभी डॉक्युमेंट्स अपलोड करने है । अंत मे फोटो साइन अपलोड कर फीस का भुगतान करना है । फीस का भुगतान होने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है । और इसका एक प्रिन्ट निकाल अपने पास सेव कर ले ।


RPSC 3 New Vacancy Links

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए यहाँ पर  क्लिक करे
ऑफिसियल नोटिफिकेशन – 





close
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Join WhatsApp
Join WhatsApp Join Telegram