Type Here to Get Search Results !

IBPS RRB Recruitment 2026: ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के 13,706 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

IBPS RRB Recruitment 2026 के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP RRBs-XV के तहत कुल 13,706 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती में Office Assistant (Multipurpose), Officer Scale-I, Officer Scale-II और Officer Scale-III के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 तक किया जा सकता है।

IBPS RRB Recruitment 2026 Notification for 13706 Posts

इस पोस्ट में भर्ती की पद-वार रिक्तियां, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण लिंक एक ही जगह दिए गए हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने पद की पात्रता और आधिकारिक नोटिफिकेशन की शर्तों को ध्यान से जांच लें।

महत्वपूर्ण सूचना (Important Alert): कोई भी अभ्यर्थी 'ऑफिस असिस्टेंट' के साथ-साथ किसी एक 'ऑफिसर' पद (Scale I, II या III में से कोई एक) के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन इसके लिए उसे दोनों पदों का अलग-अलग फॉर्म भरना होगा और अलग-अलग आवेदन शुल्क भी चुकाना होगा

IBPS RRB 2026 Notification Overview

भर्ती का विवरण (Details) महत्वपूर्ण जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Organization) इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS)
भर्ती प्रक्रिया का नाम CRP RRBs-XV
पदों के नाम (Post Names) Office Assistant (Clerk) & Officer Scale-I, II, III
कुल रिक्तियां (Total Posts) 13,706 पद
आवेदन का माध्यम केवल ऑनलाइन (Online)
आवेदन शुरू होने की तिथि 1 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट ibps.in
💬 Join Our WhatsApp Channel
सभी बैंकिंग भर्तियों (IBPS, SBI, RBI), एडमिट कार्ड और रिज़ल्ट की ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाएं
Join WhatsApp Now

IBPS RRB Vacancy 2026: पद-वार रिक्तियों का विवरण

IBPS ने देश भर के विभिन्न राज्यों के ग्रामीण बैंकों के लिए कुल 13,706 रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें से पद-वार पदों का बंटवारा (Post-wise Vacancy) नीचे टेबल में दिया गया है:

पद का नाम (Post Name) पदों की संख्या
ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose / Clerk) 8,183
ऑफिसर स्केल-I (Assistant Manager / PO) 4,256
ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) 666
ऑफिसर स्केल-II (आईटी ऑफिसर) 182
ऑफिसर स्केल-II (चार्टर्ड अकाउंटेंट) 81
ऑफिसर स्केल-II (लॉ ऑफिसर) 46
ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर) 18
ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग ऑफिसर) 16
ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चर ऑफिसर) 38
ऑफिसर स्केल-III (Senior Manager) 220
कुल पद (Total Vacancies) 13,706 पद

(विशेष नोट: राजस्थान राज्य के राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक/बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में 'ऑफिस असिस्टेंट' के लिए 225 पद अधिसूचित किए गए हैं। अन्य राज्यों की डिटेल आप नोटिफिकेशन के Annexure-I में देख सकते हैं।)

राजस्थान Candidates के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन करते समय संबंधित RRB, उपलब्ध पद और स्थानीय भाषा से जुड़ी पात्रता को ध्यान से जांचना चाहिए। राजस्थान के लिए स्थानीय भाषा से संबंधित शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

राजस्थान में Office Assistant के लिए उपलब्ध पद: 225

राज्य-वार और बैंक-वार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन के संबंधित Annexure को जरूर देखें।

IBPS RRB 2026 Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

गतिविधि / परीक्षा का नाम महत्वपूर्ण तिथि (Date)
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि 1 सितंबर 2026
आवेदन व फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026
आवेदन में सुधार (Correction Window) रजिस्ट्रेशन बंद होने के 2 दिन बाद तक
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) नवंबर 2026
ऑफिसर स्केल-I (PO) प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026
ऑफिस असिस्टेंट (Clerk) प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026
ऑफिसर स्केल-I मुख्य परीक्षा & स्केल-II/III सिंगल परीक्षा 20 दिसंबर 2026
ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027
ऑफिसर पदों के लिए इंटरव्यू (Interview) जनवरी/फरवरी 2027

IBPS RRB 2026 Application Fee (आवेदन शुल्क)

सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय अपनी कैटेगरी के अनुसार निम्न शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • SC / ST / PwBD / ESM: ₹175/- (सभी पदों के लिए)
  • General / OBC / EWS (अन्य सभी श्रेणियां): ₹850/- (सभी पदों के लिए)

  • ऑफिसर स्केल-I, II एवं III SC/ST/PwBD   ₹175
  • ऑफिसर स्केल-I, II एवं III अन्य सभी श्रेणियां    ₹850
  • ऑफिस असिस्टेंट SC/ST/PwBD/ESM/DESM   ₹175
  • ऑफिस असिस्टेंट अन्य सभी श्रेणियां     ₹850

(नोट: इस शुल्क में GST शामिल है। पेमेंट आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।)

IBPS RRB Age Limit (आयु सीमा)

इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी:

  • ऑफिस असिस्टेंट (Clerk): 18 से 28 वर्ष (जन्म 2 सितंबर 1998 से 1 सितंबर 2008 के बीच)
  • ऑफिसर स्केल-I (PO): 18 से 30 वर्ष (जन्म 2 सितंबर 1996 से 1 सितंबर 2008 के बीच)
  • ऑफिसर स्केल-II: 21 से 32 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल-III: 21 से 40 वर्ष

आयु सीमा में छूट: सरकारी नियमानुसार SC/ST को 5 वर्ष, OBC (Non-Creamy Layer) को 3 वर्ष, और PwBD को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। (विधवा/तलाकशुदा महिलाओं के लिए ऑफिस असिस्टेंट में विशेष छूट का प्रावधान है।)

IBPS RRB Recruitment 2026 Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक अनुभव की गणना 21 सितंबर 2026 तक की जाएगी।

1. ऑफिस असिस्टेंट (Office Assistant)

  • अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी को संबंधित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। कंप्यूटर का कार्यकारी ज्ञान वांछनीय है।

2. ऑफिसर स्केल-I (Assistant Manager)

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता आवश्यक है।
  • कृषि, उद्यानिकी, वानिकी, पशुपालन, पशु चिकित्सा विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग, मत्स्य पालन, कृषि विपणन एवं सहयोग, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, कानून, अर्थशास्त्र या लेखाशास्त्र की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है और कंप्यूटर का कार्यकारी ज्ञान वांछनीय है।

3. ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर)

  • अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • साथ ही बैंक या वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

4. ऑफिसर स्केल-II (स्पेशलिस्ट ऑफिसर)

पद (Post) शैक्षणिक योग्यता (Qualification) अनुभव (Experience)
आईटी ऑफिसर इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस अथवा आईटी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष
चार्टर्ड अकाउंटेंट ICAI से Certified Associate CA के रूप में 1 वर्ष
लॉ ऑफिसर कानून की डिग्री में न्यूनतम 50% अंक वकील के रूप में 2 वर्ष अथवा बैंक/वित्तीय संस्थान में लॉ ऑफिसर के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष
ट्रेजरी मैनेजर चार्टर्ड अकाउंटेंट अथवा फाइनेंस में MBA संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष
मार्केटिंग ऑफिसर मार्केटिंग में MBA संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष
एग्रीकल्चर ऑफिसर संबंधित कृषि विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष

5. ऑफिसर स्केल-III (Senior Manager)

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है।
  • अभ्यर्थी के पास बैंक अथवा वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

स्थानीय भाषा की योग्यता (Local Language Proficiency)

ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I के अभ्यर्थियों को संबंधित राज्य की निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। राजस्थान ग्रामीण बैंक के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा हिंदी है।

यदि अभ्यर्थी ने निर्धारित स्थानीय भाषा कक्षा 8 या उससे ऊपर किसी भी कक्षा में एक विषय के रूप में पढ़ी है, तो उसे उस भाषा में दक्ष माना जाएगा। चयन के समय यह योग्यता पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी को बैंक के नियमों के अनुसार भाषा सीखने के लिए छह महीने का समय दिया जा सकता है।

किस उम्मीदवार के लिए कौन-सा पद बेहतर है?

एक ही भर्ती में कई अलग-अलग पद होने के कारण आवेदन करने से पहले यह समझना उपयोगी है कि कौन-सा पद आपकी योग्यता और अनुभव के अनुसार उपयुक्त है।

पद किस उम्मीदवार के लिए उपयुक्त
Office Assistant Graduation वाले उम्मीदवार जो RRB में clerical level career शुरू करना चाहते हैं।
Officer Scale-I Graduation वाले उम्मीदवार जो banking officer career की शुरुआत करना चाहते हैं।
Officer Scale-II संबंधित qualification और आवश्यक professional/ banking experience वाले उम्मीदवार।
Officer Scale-III आवश्यक अनुभव रखने वाले experienced banking professionals के लिए।

आवेदन करने से पहले जरूरी बातें

फॉर्म भरने से पहले यह Checklist जरूर देखें

  • अपनी उम्र और category के अनुसार age eligibility check करें।
  • जिस post के लिए आवेदन करना है उसकी educational qualification और experience requirement देखें।
  • अपने राज्य की local language requirement को जरूर check करें।
  • Office Assistant और Officer post के लिए आवेदन की eligibility अलग-अलग हो सकती है, इसलिए सही post चुनें।
  • फोटो, signature, thumb impression और handwritten declaration की official specification देखकर ही files तैयार करें।
  • Application number/registration details को सुरक्षित जगह पर save करें।
  • Online payment सफल होने के बाद application confirmation जरूर check करें।
  • Final submitted application form और payment receipt को सुरक्षित रख लें।

Selection Process & Exam Pattern (चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न)

IBPS RRB की चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होती है। 'ऑफिस असिस्टेंट' के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होता है, जबकि अधिकारी (Officer) रैंक के लिए इंटरव्यू देना पड़ता है।

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) पैटर्न:

ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I दोनों की प्रारंभिक परीक्षा में 80 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए कुल 45 मिनट का समय मिलता है:

  • Reasoning (तर्कशक्ति): 40 प्रश्न (40 अंक) - 25 मिनट
  • Numerical Ability / Quant: 40 प्रश्न (40 अंक) - 20 मिनट

मुख्य परीक्षा (Mains Exam) पैटर्न:

मुख्य परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे। इसके लिए कुल 120 मिनट (2 घंटे) का समय दिया जाएगा। विषयों में Reasoning, Computer Knowledge, General Awareness, Language (English or Hindi), और Numerical Ability शामिल होंगे।

विषय (Subject) प्रश्न अंक समय
रीजनिंग 40 50 30 मिनट
कंप्यूटर नॉलेज 40 20 15 मिनट
जनरल अवेयरनेस 40 40 15 मिनट
अंग्रेजी या हिंदी भाषा 40 40 30 मिनट
न्यूमेरिकल एबिलिटी/
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
40 50 30 मिनट
कुल (Total) 200 200 120 मिनट

*नोट: अभ्यर्थी अंग्रेजी और हिंदी में से किसी एक भाषा का चयन कर सकते हैं।

नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) अंक काट लिए जाएंगे।

फॉर्म भरते समय होने वाली सामान्य गलतियां

इन गलतियों से बचें

  • गलत Post Selection: आवेदन submit करने से पहले selected post को दोबारा check करें।
  • Name/DOB mismatch: आवेदन में नाम और जन्मतिथि documents के अनुसार ही भरें।
  • गलत Category: अपनी category से संबंधित details और certificate requirements पहले check करें।
  • Photo/Signature issue: blurry या गलत size की file upload करने से बचें।
  • Incomplete Application: सभी आवश्यक fields और documents complete करने के बाद ही final submit करें।
  • Payment Confirmation: payment के बाद application status/confirmation जरूर check करें।
  • Application Save न करना: final application और payment details की copy अपने पास जरूर रखें।

एक अभ्यर्थी कितने पदों के लिए आवेदन कर सकता है?

अभ्यर्थी ऑफिस असिस्टेंट पद के साथ किसी एक ऑफिसर पद के लिए भी आवेदन कर सकता है। लेकिन ऑफिसर कैडर में केवल एक पद चुना जा सकता है। यानी ऑफिसर स्केल-I, ऑफिसर स्केल-II अथवा ऑफिसर स्केल-III में से किसी एक के लिए ही आवेदन किया जा सकता है।

ध्यान दें: ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना और अलग-अलग शुल्क जमा करना आवश्यक है।

IBPS RRB 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Application Process)

  1. IBPS की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. होम पेज पर CRP for RRBs विकल्प पर जाएं।
  3. ऑफिस असिस्टेंट अथवा ऑफिसर स्केल-I, II एवं III का आवेदन लिंक चुनें।
  4. "Click Here for New Registration" पर क्लिक करें।
  5. नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें।
  6. प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  7. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी से संबंधित जानकारी भरें।
  8. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान, हस्तलिखित घोषणा और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  9. लाइव फोटो कैप्चर करके अपलोड करें।
  10. आवेदन का पूर्वावलोकन (Preview) करके सभी जानकारियां जांचें।
  11. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  12. आवेदन और ई-रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज

अभ्यर्थी को निम्न दस्तावेज स्कैन करके तैयार रखने चाहिए:

  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • बाएं अंगूठे का निशान
  • अंग्रेजी में हस्तलिखित घोषणा
  • कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र
  • श्रेणी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र या UDID कार्ड, यदि लागू हो
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज
  • अनुभव प्रमाणपत्र, संबंधित पद के लिए
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

⚠️ विशेष ध्यान रखें

हस्ताक्षर (Signature) बड़े अंग्रेजी अक्षरों (CAPITAL LETTERS) में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हस्तलिखित घोषणा भी अभ्यर्थी को अपने हाथ से अंग्रेजी में लिखनी होगी और यह भी बड़े अंग्रेजी अक्षरों (Capital Letters) में नहीं होनी चाहिए।

LATEST SARKARI JOBS & UPDATES
Loading latest posts...
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) क्लिक करें (Click Here)
Apply Online (Office Assistant) Click Here
Apply Online (PO / Officer) Click Here
Download Official Notification Download PDF
Official Website ibps.in
Join WhatsApp Channel Join Now

FAQ's (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. IBPS RRB 2026 का नोटिफिकेशन कुल कितने पदों पर जारी हुआ है?

IBPS ने देश भर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) में क्लर्क और पीओ (Scale I, II, III) के कुल 13,706 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

2. क्या मैं IBPS RRB में ऑफिस असिस्टेंट (Clerk) और ऑफिसर (PO) दोनों के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

जी हाँ, आप ऑफिस असिस्टेंट और किसी एक ऑफिसर पद (Scale I, II, या III) दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आपको दोनों के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा और अलग-अलग फीस देनी होगी।

3. IBPS RRB 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

IBPS RRB भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

4. IBPS RRB Office Assistant के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) पद के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।

5. क्या IBPS RRB Office Assistant और Officer Scale-I दोनों के लिए आवेदन किया जा सकता है?

जी हाँ, उम्मीदवार Office Assistant और किसी एक Officer post के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकता है, बशर्ते वह संबंधित दोनों पदों की पात्रता शर्तों को पूरा करता हो। दोनों आवेदन के लिए अलग-अलग form और applicable fee देनी होगी।

6. राजस्थान से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए local language क्या है?

राजस्थान से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती नियमों के अनुसार राजस्थान की local language requirement को पूरा करना होगा। आवेदन करने से पहले official notification में दी गई language eligibility जरूर check करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

IBPS RRB Recruitment 2026 ग्रामीण बैंकों में सरकारी नौकरी पाने और अपने करियर को नई ऊंचाई देने का एक शानदार अवसर है। 13,706 पदों की इस बंपर भर्ती में प्रतिस्पर्धा अधिक होगी, इसलिए अपनी योग्यता के अनुसार सही पद चुनें और अंतिम समय में सर्वर डाउन की समस्या से बचने के लिए 21 सितंबर 2026 से पहले ही अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

परीक्षा की तैयारी आज से ही शुरू करें, सिलेबस को समझें और मॉक टेस्ट पर फोकस करें। नई भर्तियों के ताज़ा अपडेट्स के लिए Job Alert RJ के साथ जुड़े रहें। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ! 🎯

Join WhatsApp Join Telegram