Type Here to Get Search Results !

SSC GD Vacancy 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

 SSC GD Vacancy 2024 भर्ती का 10वीं पास 39481 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए आवेदन फॉर्म 5 सितंबर से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर रखी गई है।

SSC GD Vacancy 2024
SSC GD Vacancy 2024


एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल के 39481 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं एसएससी जीडी कांस्टेबल द्वारा 10वीं पास के लिए बड़ी भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है इससे युवा अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 5 सितंबर से प्रारंभ हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 तक रखी गई है जबकि अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान 15 अक्टूबर तक कर सकते हैं इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर 5 नवंबर से 7 नवंबर तक दिया जाएगा और इसके लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम जनवरी या फरवरी 2025 में आयोजित किया जाएगा।

Table Of Contents (toc)

SSC GD Vacancy 2024 भर्ती में पदों की संख्या

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन कुल 39481 पदों पर जारी किया गया है इसमें बीएसएफ के लिए 15654 पद, सीआईएसएफ के लिए 7145 पद, सीआरपीएफ के लिए 11541 पद, एसएसबी के लिए 819 पद, आईटीबीपी के लिए 3017 पद, असम राइफल के लिए 1248 पद, एसएसएफ के लिए 35 पद, एनसीबी के लिए 22 पद रखे गए हैं जो अभ्यर्थी एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह शानदार मौका है एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए 10वीं पास पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।


SSC GD Vacancy 2024 भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन और सभी महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।


SSC GD Vacancy 2024 भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी इसमें ओबीसी को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट और एससी एसटी को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।


SSC GD Vacancy 2024 भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।


SSC GD Vacancy 2024 भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा इसमें चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल 3 के तहत 21700 से 69100 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।


SSC GD Vacancy 2024 भर्ती आवेदन प्रक्रिया

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अच्छे से चेक कर लेना है इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।


अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करना है इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म चेक करें और फाइनल सबमिट करें इसके बाद अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकल कर जरूर सुरक्षित रखें।


SSC GD Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 5 सितंबर 2024


आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2024


ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें


ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें


Leave a Comment

 Leave A comment (contact-form)



WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

close
Join WhatsApp Join Telegram