Type Here to Get Search Results !

Rajasthan 4th Grade Result 2025: राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट डेट 2025 पर बड़ी अपडेट, यहां से देखें

Rajasthan 4th Grade Result 2025: नमस्कार दोस्तों! Job Alert RJ पर आपका स्वागत है। राजस्थान के 21 लाख से अधिक युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Group D Employee) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाने वाला है।

आपको बता दें कि यह राजस्थान के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक रही है। कुल 53,749 पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती में लगभग 24,71,066 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 21,17,198 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति (85.68%) यह दर्शाती है कि सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में कितना क्रेज है। अगर आप भी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, तो इस पोस्ट में कट-ऑफ, रिजल्ट डेट और रिजल्ट चेक करने की पूरी जानकारी दी गई है।


Table of contents(toc)

ताजा अपडेट: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया है कि जनवरी 2026 में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। Rajasthan 4th Grade Exam Result 16 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Rajasthan 4th Grade Result 2025 Overview

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 से जुड़ी मुख्य बातों को हमने नीचे दी गई टेबल में संक्षिप्त रूप से समझाया है, ताकि अभ्यर्थियों को बुनियादी जानकारी एक ही नजर में मिल सके:

विवरण (Details) जानकारी (Information)
Recruitment Organization Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post Name Group D Employee
Advt No. 19/2024
Vacancies 53749 Posts
Salary/ Pay Scale Pay Matrix Level L-1
Job Location Rajasthan
Category Rajasthan Class IV Employees Result 2025
Exam Mode Offline
Exam Date 19, 20 & 21 September 2025
Admit Card Release Date 12 September 2025
Result Release Date 16 January 2026
Official Website rssb.rajasthan.gov.in
💬 Join Our WhatsApp Channel
राजस्थान की हर सरकारी भर्ती और रिजल्ट की ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाएं
Join WhatsApp Now

Rajasthan 4th Grade Job Profile: काम क्या होता है?

सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी (Group D) कर्मचारी की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। किसी भी सरकारी ऑफिस का रोज़मर्रा का कामकाज सुचारू रूप से चलाने में इनका बड़ा योगदान होता है। चयन के बाद आपको निम्नलिखित कार्य सौंपे जा सकते हैं:

  • फाइल मैनेजमेंट: एक टेबल से दूसरी टेबल तक या एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन तक महत्वपूर्ण फाइलों और दस्तावेजों को सुरक्षित पहुंचाना।
  • कार्यालय रखरखाव: अपने निर्धारित अनुभाग (Section) या अधिकारी के कक्ष की देखरेख करना।
  • सामान्य सहायता: फोटोकॉपी करना, फैक्स भेजना, और डाक (Post) को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना।
  • निर्देशों का पालन: वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए अन्य कार्यालय संबंधी निर्देशों का पालन करना।

Rajasthan 4th Grade Important Dates

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों का घटनाक्रम (Timeline) नीचे दिया गया है:

गतिविधि (Events) तिथि (Dates)
Online Registration Start Date 21st March 2025
Last Date to Apply 19th April 2025
Admit Card Release 12th September 2025
Exam Date 19th, 20th and 21st September 2025
Application form correction date 6 to 16 October 2025
Answer Key release date 18 October 2025
Rajasthan 4th Grade Result Date 2025 By the end of December 2025 (16 January 2026 Confirmed)

Rajasthan 4th Grade Result 2025 Latest News

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर से लेकर 21 सितंबर 2025 तक प्रतिदिन दो पारियों में किया गया है। इसमें प्रथम पारी सुबह 10:00 से लेकर दोपहर 12:00 तक रखी गई थी और दूसरी पारी दोपहर 3:00 से शाम 5:00 तक रखी गई थी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा में कुल उपस्थिति 85.68 प्रतिशत रही है।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के सभी मास्टर क्वेश्चन पेपर आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गए हैं और आंसर की 18 अक्टूबर 2025 को जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने का अवसर भी दिया गया था। अब जनवरी के अंत तक फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

Rajasthan 4th Grade Result 2025 Kab Aayega?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पहले 10 दिसंबर 2025 के आसपास पटवारी रिजल्ट जारी करेगा, इसके बाद 19 दिसंबर 2025 को वीडीओ रिजल्ट जारी करेगा। इसके बाद अंत में राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को जारी करेगा। आरएसएसबी द्वारा यह निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लिया गया है जिससे कि पटवारी और वीडीओ के कारण फोर्थ ग्रेड की सीटें खराब ना हों और अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हो।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने 'X' (पूर्व ट्विटर) पर बताया है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के ऑब्जेक्शन का निस्तारण दिसंबर अंत तक किया जाएगा। फिर जनवरी 2026 में नॉर्मलाइजेशन और प्री डीवी रिजल्ट का प्रयास 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। शुरुआत में यह पीडीएफ के रूप में जारी किया जाएगा और कुछ दिनों बाद ही एसएसओ पोर्टल एवं आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोर कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा।

Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025 Category Wise Marks

राजस्थान 4th ग्रेड परीक्षा की कट ऑफ रिजल्ट के साथ ही 16 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी। परीक्षा में सामान्य वर्ग के जिन अभ्यर्थियों ने 80 से 90 प्रश्न सही किए हैं उनका सिलेक्शन होने की प्रबल संभावना है, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए कट ऑफ 70 से 80 प्रश्न रह सकती है। राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे गए थे जो कुल 200 अंकों के थे। इसमें सभी प्रश्नों के अंक समान रखे गए हैं और नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग (1/3) रखी गई है।

श्रेणी (Category) Expected Cut Off
General 80 to 90 Question
OBC 75 to 82 Question
EWS 70 to 80 Question
MBC 70 to 80 Question
SC 65 to 70 Question
ST 65 to 70 Question

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में चयन प्रक्रिया

राजस्थान 4th ग्रेड परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट (नॉर्मलाइजेशन के बाद) के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद दो गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर 6 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर 2025 तक दिया था।

How to Check Rajasthan 4th Grade Result 2025

परिणाम जारी होने के बाद आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे:

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर कैंडिडेट कॉर्नर (Candidate Corner) में 'Results' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको "Rajasthan 4th Grade Employees Result 2025" के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इससे राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अब आपको इस पीडीएफ फाइल में अपना Roll Number सर्च करके अपना रिजल्ट देख लेना है।
LATEST RAJASTHAN JOBS & UPDATES
Loading latest posts...
विवरण (Important Links) लिंक (Link)
Rajasthan 4th Grade Result 2025 Date 16 January 2026 (शाम 5:00 बजे बाद)
Rajasthan 4th Grade Result 2025 Link Update click
RSSB 4th Grade Answer Key View from here
Rajasthan 4th Grade Form Correction Notice Check Here
Official Website rssb.rajasthan.gov.in
Join WhatsApp Channel Join Now For Updates

FAQ's (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का परिणाम 16 जनवरी 2026 को जारी किए जाने की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।

2. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा में कुल कितने अभ्यर्थियों ने भाग लिया?

इस परीक्षा के लिए 24,71,066 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 21,17,198 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए (उपस्थिति लगभग 85.68% रही)।

3. मैं अपना राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट कैसे चेक कर सकता हूँ?

रिजल्ट जारी होने के बाद आप RSSB की आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) के Results सेक्शन में जाकर चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर की पीडीएफ डाउनलोड करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

4. राजस्थान 4th ग्रेड परीक्षा 2025 की अनुमानित कट-ऑफ क्या है?

सामान्य वर्ग (General) के लिए अनुमानित कट-ऑफ 80 से 90 प्रश्नों के बीच रह सकती है, जबकि आरक्षित वर्गों की कट-ऑफ 65 से 82 प्रश्नों के बीच रहने की उम्मीद है।


Leave a Comment

 Leave A comment (contact-form)

Join WhatsApp Join Telegram