Type Here to Get Search Results !

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर की 779 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही शानदार अवसर सामने आया है। बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India - BOI) ने जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) स्ट्रीम में क्रेडिट ऑफिसर (Credit Officer) के पदों पर बंपर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह उन सभी स्नातक पास युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो बैंकिंग के क्षेत्र में अपना एक सुरक्षित और बेहतरीन करियर बनाना चाहते हैं।

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026

बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी इस भर्ती अभियान के तहत क्रेडिट ऑफिसर के कुल 779 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म ऑनलाइन मोड में भरना होगा। बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से लेकर 20 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे। नीचे इस आर्टिकल में आपको पद विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है।

Table of contents(toc)

Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 Overview

बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) भर्ती 2026 से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियों का संक्षिप्त विवरण नीचे दी गई टेबल में उपलब्ध है। आवेदन करने से पूर्व इसे एक बार जरूर चेक कर लें:

विवरण (Details) महत्वपूर्ण जानकारी (Information)
भर्ती संगठन (Organization) Bank of India (BOI)
पद का नाम (Post Name) Credit Officers (GBO Stream)
विज्ञापन संख्या (Advt No.) 2026-27/01
कुल पद (Vacancies) 779 Posts
वेतनमान (Salary/ Pay Scale) Basic pay starting at ₹64,820 and other allowances
नौकरी का स्थान (Job Location) All India (संपूर्ण भारत)
आवेदन का माध्यम (Mode of Apply) Online (ऑनलाइन)
आवेदन शुरू होने की तिथि 30 June 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 July 2026
आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय के सर्वर इश्यू से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले ही अपना फॉर्म भर लें। आवेदन और परीक्षा से संबंधित तिथियां इस प्रकार हैं:

कार्यक्रम (Event) तिथि (Date)
Application Start Date 30 June 2026
Application Last Date 20 July 2026
Exam Date To be notified (जल्द घोषित होगी)
💬 Join Our WhatsApp Channel
बैंक भर्ती परीक्षा, एडमिट कार्ड और रिज़ल्ट की ताज़ा अपडेट सबसे पहले पाएं
Join WhatsApp Now

Vacancy Details (पदों का विवरण)

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन में क्रेडिट ऑफिसर के विभिन्न स्केल्स (मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II, मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-III और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-IV) पर भर्ती आयोजित की जा रही है। कुल 779 पदों का स्केल-वाइज विवरण यहां टेबल में उपलब्ध करवाया गया है:

पद एवं स्केल (Scale) पदों की संख्या (Total)
Credit Officer (MMGS-II) 677
Credit Officer (MMGS-III) 61
Credit Officer (SMGS-IV) 41
कुल पद (Total) 779

Bank of India Credit Officer 2026 Application Fee

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2026 में आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल वॉलेट, क्रेडिट या डेबिट कार्ड) से ही किया जा सकता है। एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा:

श्रेणी (Category) आवेदन शुल्क (Application Fee)
General / OBC / EWS ₹850/-
SC / ST / PwBD ₹175/-
👉 यह भी पढ़ें: Recruitment

Bank of India Credit Officer 2026 Age Limit

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु पदों के स्केल के अनुसार न्यूनतम 25 वर्ष से लेकर अधिकतम 45 वर्ष के बीच रखी गई है। इसमें आयु की गणना 1 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी:

पद एवं स्केल (Post & Scale) न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
Credit Officer MMGS-II 25 वर्ष 32 वर्ष
Credit Officer MMGS-III 28 वर्ष 38 वर्ष
Credit Officer SMGS-IV 32 वर्ष 45 वर्ष

आयु सीमा में छूट (Age Relaxation)

सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में निम्नलिखित छूट दी जाएगी:

श्रेणी (Category) आयु में छूट (Age Relaxation)
अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST)5 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), नॉन-क्रीमी लेयर3 वर्ष
बेंचमार्क दिव्यांग अभ्यर्थी (PwBD)10 वर्ष
पात्र भूतपूर्व सैनिक, ECO और SSCO5 वर्ष
वर्ष 1984 के दंगों से प्रभावित व्यक्ति5 वर्ष

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) या समकक्ष होना चाहिए। (आरक्षित वर्गों के लिए स्नातक में न्यूनतम 55% अंक रखे गए हैं)। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास पद के अनुसार प्रासंगिक अनुभव (Experience) भी होना अनिवार्य है:

पद एवं स्केल अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
Credit Officer MMGS-II किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री (न्यूनतम 60% अंक) अथवा CA/CMA-ICWA/CS/CFA की योग्यता। + न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव
Credit Officer MMGS-III किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री (न्यूनतम 60% अंक) अथवा CA/CMA-ICWA/CS/CFA की योग्यता। + न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव
Credit Officer SMGS-IV किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री (न्यूनतम 60% अंक) अथवा CA/CMA-ICWA/CS/CFA की योग्यता। + न्यूनतम 7 वर्ष का अनुभव

Bank of India Credit Officer 2026 Selection Process

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती की चयन प्रक्रिया बहुत ही स्पष्ट है। सबसे पहले प्राप्त आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी, इसके बाद उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा (Online Exam) और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा:

  • ऑनलाइन सीबीटी (CBT) परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा में पास होने वाले श्रेणीवार तीन गुना (3x) अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।
  • इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं मेडिकल टेस्ट होगा।
  • अंतिम मेरिट लिस्ट में ऑनलाइन परीक्षा का 70% वेटेज और साक्षात्कार का 30% वेटेज मिलाकर तैयार की जाएगी।

Bank of India Credit Officer Exam Pattern 2026

इस ऑनलाइन परीक्षा में अंग्रेजी भाषा के 25 प्रश्न और पद से संबंधित प्रोफेशनल नॉलेज के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का रहेगा और इसमें 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है।

महत्वपूर्ण नोट: अंग्रेजी भाषा का पेपर केवल क्वालीफाइंग (Qualifying) नेचर का होगा, जबकि प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट के अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में जुड़ेंगे। इसमें सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी को न्यूनतम 35% अंक (प्रत्येक पेपर में) लाना अनिवार्य है, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थी को 5% की छूट दी गई है (न्यूनतम 30% अंक)।

क्र.सं. विषय (Subject) प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
1 अंग्रेजी भाषा (English Language) 25 25
2 पद से संबंधित प्रोफेशनल नॉलेज 100 100
कुल (Total) 125 125

Salary (वेतनमान)

बैंक ऑफ़ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को पदों के स्केल के अनुसार बहुत ही शानदार वेतनमान (Salary) दिया जाएगा। इसमें बेसिक पे के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) एवं अन्य भत्ते भी नियमानुसार दिए जाएंगे:

पद एवं स्केल आधिकारिक वेतनमान (Pay Scale)
Credit Officer MMGS-II ₹64,820 – 2,340(1) – 67,160 – 2,680(10) – 93,960
Credit Officer MMGS-III ₹85,920 – 2,680(5) – 99,320 – 2,980(2) – 1,05,280
Credit Officer SMGS-IV ₹1,02,300 – 2,980(4) – 1,14,220 – 3,360(2) – 1,20,940

How to Apply Bank of India Credit Officer Recruitment 2026

इस शानदार भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना फॉर्म भर सकते हैं:

  1. सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाएं।
  2. इसके बाद 'Career' (करियर) ऑप्शन में जाकर Bank of India Credit Officer Recruitment 2026-27/01 के विज्ञापन को डाउनलोड करके पूरा पढ़ लें।
  3. इसके बाद 'Apply Online' के बटन पर क्लिक करें।
  4. नया पेज खुलने पर अपने नाम, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी की सहायता से अपना रजिस्ट्रेशन (Registration) पूरा करें।
  5. लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  6. अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर एवं प्रासंगिक अनुभव (Experience) संबंधी प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  7. फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क (Application Fee) का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म की जांच करके उसे फाइनल सबमिट कर दें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
LATEST SARKARI JOBS & UPDATES
Loading latest posts...

ऑनलाइन फॉर्म भरने और आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के सभी डायरेक्ट लिंक्स नीचे दी गई टेबल में उपलब्ध करवा दिए गए हैं:

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) डायरेक्ट लिंक (Direct Link)
Start Online Application Form 30 June 2026
Last Date Online Application 20 July 2026
Apply Online Apply Now
Official Notification Download Here
Official Website bankofindia.bank.in
More Job Updates jobalertrj.in
Join WhatsApp Channel Join Now

FAQ's (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. Bank of India Credit Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होंगे और 20 जुलाई 2026 तक फॉर्म भरे जाएंगे।

2. बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती में कुल कितने पद हैं?

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी इस भर्ती में क्रेडिट ऑफिसर (GBO Stream) के कुल 779 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

3. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना चाहिए। इसके अलावा 3 से 7 साल का प्रासंगिक अनुभव भी माँगा गया है।

4. बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर का वेतन (Salary) कितना है?

चयनित उम्मीदवारों को 64,820 रुपये के शुरुआती बेसिक पे के साथ भत्ते दिए जाएंगे, जो स्केल के अनुसार 1,20,940 रुपये तक जा सकता है।

5. बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले एक ऑनलाइन परीक्षा (CBT) आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा।

Join WhatsApp Join Telegram