Type Here to Get Search Results !
🟠 Upcoming Last Date Alerts भर्तियों की अंतिम तिथियां यहां देखें
सभी देखें →

Railway Group D Admit Card & Exam City 2026 Released: Direct Link

Railway Group D Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती (CEN 09/2025) की परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से लेकर 25 अगस्त 2026 तक कुल 16 दिनों में किया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उनके एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड से जुड़ी बड़ी अपडेट आ गई है।

इस साल लाखों उम्मीदवारों ने रेलवे ग्रुप डी के 22,195 पदों के लिए आवेदन किया है। अंतिम समय में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की व्यवस्था करने की आवश्यकता होती है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश और ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।

Railway Group D Admit Card 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी (Exam City Intimation) की जानकारी जारी की जा रही है, जबकि आपका मुख्य एडमिट कार्ड (E-Call Letter) परीक्षा तिथि से ठीक 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करके यह जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर आसानी से देख सकते हैं।

Table of contents(toc)

महत्वपूर्ण सूचना: जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा पहले है (जैसे 3 अगस्त को), उनकी एग्जाम सिटी जारी कर दी गई है। जिनकी परीक्षा बाद में है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, उनकी एग्जाम सिटी उनकी परीक्षा तिथि से ठीक 10 दिन पहले पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी।

Railway Group D Admit Card 2026 Overview

विवरण (Details) जानकारी (Information)
भर्ती का नाम रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026
केंद्रीय रोजगार सूचना संख्या CEN 09/2025
कुल पद 22,195 पद
परीक्षा का नाम कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
संशोधित परीक्षा तिथि 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026
एग्जाम सिटी (Exam City) परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले
एडमिट कार्ड (Admit Card) परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले
परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन (Online CBT)
चयन प्रक्रिया CBT, PET, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल
आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in

(संशोधित कार्यक्रम के अनुसार RRB Group D CBT का आयोजन 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त तथा 25 अगस्त 2026 को किया जाएगा।)

💬 Join Our WhatsApp Channel
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा और एडमिट कार्ड की हर अपडेट सबसे पहले पाएं
Join WhatsApp Now

Railway Group D Exam City 2026 कब जारी होगी?

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की एग्जाम सिटी 24 जुलाई 2026 से जारी होना शुरू हो गई है। नियम के अनुसार, जिस अभ्यर्थी की परीक्षा जिस दिन है, उसकी एग्जाम सिटी (City Intimation Slip) ठीक 10 दिन पहले जारी की जाएगी।

रेलवे द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप 10 दिन पहले जारी करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि अभ्यर्थी समय रहते अपने यात्रा टिकट (Train/Bus Ticket) और रहने की व्यवस्था कर सकें। चूँकि परीक्षा केंद्र कई बार गृह जिले से दूर या दूसरे शहरों में आते हैं, इसलिए यह स्लिप छात्रों के लिए बहुत मददगार साबित होती है।

  • जिनकी परीक्षा 3 अगस्त को है, उनकी एग्जाम सिटी 24 जुलाई को जारी हो चुकी है।
  • 4 अगस्त वालों की 25 जुलाई को जारी हो गई है।
  • इसी तरह आगे की परीक्षा तिथियों की एग्जाम सिटी उनके परीक्षा दिन से 10 दिन पहले जारी होती रहेगी।

नोट: एग्जाम सिटी स्लिप केवल आपको यह बताने के लिए है कि आपका सेंटर किस शहर में है और किस तारीख को है। इसे भूलकर भी 'एडमिट कार्ड' समझ कर परीक्षा केंद्र पर न ले जाएं, क्योंकि इससे आपको प्रवेश नहीं मिलेगा।

Railway Group D Admit Card 2026 कब जारी होगा?

सुरक्षा कारणों और परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली को रोकने के लिए, रेलवे अपना असली ई-कॉल लेटर परीक्षा से सिर्फ 4 दिन पहले ही जारी करता है। आपका फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से ठीक 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

  • जिनकी परीक्षा 3 अगस्त 2026 को है, उनका एडमिट कार्ड 30 जुलाई 2026 को आएगा।
  • 4 अगस्त वालों का एडमिट कार्ड 31 जुलाई को आएगा।

आपको परीक्षा केंद्र पर यही एडमिट कार्ड (E-Call Letter) प्रिंट करवा कर ले जाना है। इसी पर आपके परीक्षा केंद्र का पूरा नाम, पता, शिफ्ट की टाइमिंग और रिपोर्टिंग टाइम लिखा होगा।

Railway Group D Exam Pattern 2026

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफलता पाने के लिए समय प्रबंधन (Time Management) सबसे महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्न हल करने होंगे, इसलिए मॉक टेस्ट (Mock Test) का अभ्यास करना बहुत जरूरी है। रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा का पैटर्न कुछ इस प्रकार रहेगा:

  • कुल प्रश्न: 100 प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का)।
  • समय: 90 मिनट (1.5 घंटे)।
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक की कटौती। (ध्यान रहे, तुक्का लगाने से बचें क्योंकि यह आपके सही अंकों को भी कम कर देगा)
  • पासिंग मार्क्स: General/EWS के लिए 40% और OBC/SC/ST के लिए 30% अंक लाना अनिवार्य है।
विषय (Subject) प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
सामान्य विज्ञान (General Science)2525
गणित (Mathematics)2525
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (Reasoning)3030
सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स (GK & CA)2020
कुल (Total)100100

Railway Group D Admit Card & Exam City 2026 कैसे चेक करें?

आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "CEN 09/2025 Exam City Intimation Slip / Admit Card" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर 'Login' बटन पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन होते ही आपकी स्क्रीन पर आपकी परीक्षा तिथि और शहर (Exam City) की जानकारी आ जाएगी।
  5. अगर आपकी परीक्षा में 4 दिन बचे हैं, तो आपको वहां 'E-Call Letter' (Admit Card) डाउनलोड करने का विकल्प भी मिल जाएगा। उसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं? (Important Instructions)

आधार वेरिफिकेशन: परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले आपका आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन (Aadhaar Biometric Verification) किया जाएगा। इसलिए अपना मूल (Original) आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंट आउट साथ जरूर लेकर जाएं। बिना इसके परीक्षा हॉल में प्रवेश वर्जित होगा।

  • अपने रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट साथ ले जाएं। कलर या ब्लैक एंड वाइट दोनों मान्य हैं।
  • केंद्र पर किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तुएं जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, पेन, बेल्ट या पर्स लेकर जाना पूरी तरह से मना है।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम पर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। गेट बंद होने के समय (Gate Closing Time) के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
LATEST SARKARI JOBS & UPDATES
Loading latest posts...
विवरण (Action) लिंक (Link)
Railway Group D Admit Card 2026 Download Click Here
(4 days before the exam date)
Railway Group D Exam City 2026 Click Here
RRB Group D CEN 09/2025 Revised Exam Schedule Click Here
Official Website rrbapply.gov.in
More Job Updates jobalertrj.in
Join WhatsApp Channel Join Now

FAQ's (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. Railway Group D Exam City 2026 कब जारी होगी?

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की एग्जाम सिटी (City Intimation Slip) अभ्यर्थी की परीक्षा तिथि से ठीक 10 दिन पहले जारी की जा रही है। आप इसे RRB की वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकते हैं।

2. रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का मुख्य एडमिट कार्ड (E-Call Letter) अभ्यर्थी की परीक्षा तिथि से ठीक 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

3. परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना अनिवार्य है?

परीक्षा केंद्र पर आपको अपना रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और ऑरिजिनल आधार कार्ड (बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए) लेकर जाना अनिवार्य है।

4. रेलवे ग्रुप डी परीक्षा कब से कब तक होगी?

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार रेलवे ग्रुप डी की CBT परीक्षा 3 अगस्त 2026 से लेकर 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है।


Leave a Comment

 Leave A comment (contact-form)

Join WhatsApp Join Telegram