Type Here to Get Search Results !

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026: एग्जाम सिटी और परीक्षा तिथि घोषित

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026:
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आधिकारिक विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 22 अगस्त 2026 को और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने परीक्षा जिले (Exam City) की जानकारी 14 अगस्त 2026 से तथा प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र (Admit Card) 19 अगस्त 2026 से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

Table of contents(toc)

महत्वपूर्ण सूचना: परीक्षा केंद्र पर गहन चेकिंग, बायोमेट्रिक और फेस रिकग्निशन सत्यापन के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 Overview

विवरण (Details) जानकारी (Information)
भर्ती बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB)
विज्ञापन संख्या 07/2026
भर्ती का नाम कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026
पदों का नाम बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक
एग्जाम सिटी जारी होने की तिथि 14 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 19 अगस्त 2026
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 22 अगस्त 2026 (शनिवार)
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 23 अगस्त 2026 (रविवार)
प्रश्न-पत्रों की संख्या प्रत्येक परीक्षा में 2 प्रश्न-पत्र (दो पारियां)
प्रवेश पत्र का माध्यम ऑनलाइन (SSO ID / Recruitment Portal)
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in
💬 Join Our WhatsApp Channel
राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा और एडमिट कार्ड की हर अपडेट सबसे पहले पाएं
Join WhatsApp Now

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा कार्यक्रम 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी टाइम-टेबल के अनुसार दोनों पदों की परीक्षाएं अलग-अलग दिन दो पारियों में संपन्न होंगी:

परीक्षा का नाम परीक्षा तिथि प्रश्न-पत्र परीक्षा का समय
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक 22 अगस्त 2026 (शनिवार) 2 प्रथम पारी: सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक 22 अगस्त 2026 (शनिवार) 2 द्वितीय पारी: दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक 23 अगस्त 2026 (रविवार) 2 प्रथम पारी: सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक 23 अगस्त 2026 (रविवार) 2 द्वितीय पारी: दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक

कंप्यूटर अनुदेशक एग्जाम सिटी 2026 कब जारी होगी?

बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने आवंटित परीक्षा जिले (Exam City) की जानकारी 14 अगस्त 2026 से चेक कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID में लॉगिन करके 'Recruitment Portal' पर जाना होगा। एग्जाम सिटी स्लिप में केवल जिले का नाम होगा, सेंटर का पूरा नाम ई-प्रवेश पत्र में दिया जाएगा।

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र 19 अगस्त 2026 को ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपनी SSO ID या डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा डाक या ऑफलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले राजस्थान भर्ती पोर्टल या RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध "Get Admit Card" के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2026 के सामने दिए गए लिंक को खोलें।
  4. अपना Application Number और Date of Birth (जन्मतिथि) दर्ज करें।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका साफ एवं स्पष्ट प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग और गेट बंद होने का समय

परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक, फ्रिस्किंग और फेस रिकग्निशन के लिए 2 घंटे पहले उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटे पहले गेट बंद कर दिया जाएगा:

  • प्रथम पारी (सुबह 10:00 बजे): प्रवेश द्वार सुबह 9:00 बजे बंद कर दिया जाएगा।
  • द्वितीय पारी (दोपहर 3:00 बजे): प्रवेश द्वार दोपहर 2:00 बजे बंद कर दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएं?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सामग्री साथ लानी होगी:

  • प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र का स्पष्ट प्रिंट आउट।
  • मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे मूल आधार कार्ड जिसमें जन्मतिथि स्पष्ट अंकित हो)।
  • विशेष परिस्थिति में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर ID।
  • 2.5 सेमी × 2.5 सेमी आकार का नवीनतम रंगीन मूल फोटो (एक महीने से पुराना न हो, प्रत्येक पारी के लिए अलग फोटो)।
  • पारदर्शी नीले रंग की स्याही वाला बॉल पेन।

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा ड्रेस कोड (Dress Code Rules)

ड्रेस कोड नियम: परीक्षा में सामान्य परिधान ही पहन कर आएं। बोर्ड द्वारा जीन्स पहनकर आने की अनुमति नहीं है। यदि कोई अभ्यर्थी अपवादस्वरूप जीन्स पहनकर आता है, तो उसकी गहन जांच के बाद ही वचन-पत्र भरवाकर प्रवेश दिया जाएगा।

पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए नियम:

  • पुरुष अभ्यर्थी: सामान्य परिधान जैसे पूरी या आधी आस्तीन की शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा या पैंट पहन सकते हैं।
  • महिला अभ्यर्थी: सलवार सूट, चुन्नी, साड़ी, आधी या पूरी आस्तीन का कुर्ता या ब्लाउज पहन सकती हैं। बालों में साधारण रबर बैंड ही मान्य होगा।
  • जूते-चप्पल: हवाई चप्पल, सैंडल, जूते और मोजे टखने तक छोटे होने चाहिए। बिना मेटल वाले कोट, स्वेटर या जर्सी की अनुमति होगी।
  • धार्मिक प्रतीक: सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, छोटा कवरयुक्त कृपाण और पगड़ी धारण करने की छूट होगी। उन्हें गहन जांच हेतु 2 घंटे पहले पहुंचना होगा।

परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित सामग्री (Prohibited Items)

नीले पारदर्शी पेन और आवश्यक पहचान पत्र के अलावा निम्न वस्तुएं परीक्षा केंद्र पर पूर्णतः वर्जित हैं:

  • कलाई घड़ी, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, स्कैनर।
  • पर्स, बैग, बेल्ट, धूप का चश्मा, टोपी, शॉल, मफलर, टाई, हेयर पिन, ताबीज।
  • मेटल बटन, ब्रोच, अंगूठी, ब्रेसलेट, चेन या अन्य आभूषण।
  • किताबें, नोट्स, पर्ची, ज्योमेट्री बॉक्स, तख्ती, पैड या प्लास्टिक पाउच।

परीक्षा एवं उत्तर कुंजी आपत्ति संबंधी निर्देश

  • OMR शीट कार्बन कॉपी: परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी प्रश्न-पत्र बुकलेट और OMR की कार्बन कॉपी साथ ले जा सकेंगे, जिसे अंतिम परिणाम तक सुरक्षित रखना होगा।
  • उत्तर कुंजी आपत्ति: परीक्षा के बाद मास्टर प्रश्न-पत्र व उत्तर कुंजी जारी होगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए 72 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹100 शुल्क निर्धारित है।
LATEST SARKARI JOBS & UPDATES
Loading latest posts...
विवरण (Action) लिंक (Link)
Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 Link Active 19 Aug
Rajasthan Computer Instructor Exam City 2026 Link Active 14 Aug
RSSB Computer Instructor Admit Card Notice Download PDF
Official Website rssb.rajasthan.gov.in
More Job Updates jobalertrj.in
Join WhatsApp Channel Join Now

FAQ's (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 2026 कब आयोजित होगी?

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 22 अगस्त 2026 (शनिवार) को और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 23 अगस्त 2026 (रविवार) को दो-दो पारियों में आयोजित की जाएगी।

2. कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की एग्जाम सिटी (Exam City) कब जारी होगी?

अभ्यर्थी 14 अगस्त 2026 से अपनी SSO ID में लॉगिन करके अपने आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी देख सकते हैं।

3. Rajasthan Computer Instructor Admit Card 2026 कब जारी होगा?

प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र 19 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट और SSO ID पर जारी किए जाएंगे।

4. परीक्षा केंद्र पर कितना समय पहले पहुंचना होगा?

अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा समय से 2 घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।


Leave a Comment

 Leave A comment (contact-form)

Join WhatsApp Join Telegram