Type Here to Get Search Results !

SBC Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय में 10वीं/ITI पास के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

SBC Recruitment 2026: अगर आप रक्षा मंत्रालय के तहत सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है। विशाखापट्टनम स्थित 'शिप बिल्डिंग सेंटर' (SBC) ने ग्रुप ‘C’ के तहत टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर बंपर भर्ती (विज्ञापन संख्या 3201/2026) का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस वैकेंसी के जरिए कंस्ट्रक्शन असिस्टेंट ‘A’, कंस्ट्रक्शन हैंडलर, फायर इंजन ड्राइवर और सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के पदों को भरा जाएगा।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से चालू हो चुकी है। जो भी युवा इन पदों के लिए योग्य हैं, वे 14 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे) तक अपना फॉर्म भरकर फीस जमा कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10वीं पास, ITI सर्टिफिकेट होल्डर या जिनके पास हैवी/लाइट ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव है, वे अपनी ट्रेड के अनुसार आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Table of contents(toc)

SBC Recruitment 2026: एक नज़र में जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती संस्थाShip Building Centre, Visakhapatnam
मंत्रालयरक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
विज्ञापन संख्या3201/2026
पदों की श्रेणीGeneral Central Service Group ‘C’
पदों का प्रकारTechnical/Non-Technical, Non-Gazetted, Non-Ministerial
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तिथि22 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 सितंबर 2026
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
CBT का प्रस्तावित कार्यक्रमअक्टूबर 2026
सेवा दायित्वअखिल भारतीय सेवा दायित्व
भर्ती वेबसाइटsbcrecruitment.in
💬 Join Our WhatsApp Channel
सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की डेली अपडेट पाएं
Join WhatsApp Now

SBC Recruitment 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू22 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 सितंबर 2026
आवेदन करने का अंतिम समयरात 11 बजे तक
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि14 सितंबर 2026, रात 11 बजे तक
कंप्यूटर आधारित परीक्षाअक्टूबर 2026 में प्रस्तावित
FED Endurance/Skill Testअलग से सूचना दी जाएगी
CMTD Skill Testअलग से सूचना दी जाएगी

आपकी परीक्षा किस शहर में, कितनी तारीख को और किस शिफ्ट में होगी, इसकी पक्की जानकारी एडमिट कार्ड (Admit Card) आने पर ही मिलेगी। इसके अलावा, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी अलर्ट भेजा जाएगा। यह ध्यान रखें कि FED और CMTD पदों के लिए होने वाला एंड्योरेंस या स्किल टेस्ट विशाखापट्टनम में ही करवाया जाएगा।

पदों का विवरण (Vacancy Details 2026)

विभाग द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार पदों की यह संख्या अनुमानित है, जिसे भविष्य में जरूरत पड़ने पर घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है:

पोस्ट कोड पद का नाम ट्रेड UR SC ST OBC EWS कुल पद
CA ‘A’Construction Assistant ‘A’Fitter3––––3
CHConstruction HandlerElectrician2––––2
FED (OG)Fire Engine Driver (OG)–2–1––3
CMTD (OG)Civilian Motor Transport Driver–1––––1

SBC Recruitment एप्लीकेशन फीस

अभ्यर्थी की श्रेणी आवेदन शुल्क
SC/ST अभ्यर्थीशुल्क नहीं
PwBD अभ्यर्थीशुल्क नहीं
पूर्व सैनिकशुल्क नहीं
महिला अभ्यर्थीशुल्क नहीं
अन्य सभी अभ्यर्थी₹350
प्रश्न/उत्तर-कुंजी पर आपत्ति शुल्क₹200 प्रति आपत्ति

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को ₹350 एप्लीकेशन फीस के साथ-साथ ऑनलाइन बैंक का चार्ज भी देना होगा। आप अपनी सुविधा अनुसार यह पेमेंट UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भर सकते हैं।

जरूरी सूचना: ऐसे एक्स-सर्विसमैन (Ex-Servicemen) जो पहले ही आरक्षण का फायदा उठाकर केंद्र सरकार में नौकरी ले चुके हैं, उन्हें फीस में कोई रियायत नहीं मिलेगी। अगर आप एक से ज्यादा पदों के लिए योग्य हैं, तो हर पोस्ट का फॉर्म और फीस अलग से जमा करनी होगी। एक बार कटी हुई फीस किसी भी सूरत में वापस (Refund) नहीं होगी। अगर पेमेंट करते समय खाते से पैसा कट जाए और फॉर्म सबमिट न हो, तो तुरंत दोबारा पेमेंट करने के बजाय 7 वर्किंग डेज तक इंतज़ार करें।

निर्धारित आयु सीमा (Age Limit)

आयु की सटीक गणना फॉर्म भरने की आखिरी तारीख (यानी 14 सितंबर 2026) को आधार मानकर ही की जाएगी। आपकी उम्र का सही प्रूफ आपकी 10वीं या मैट्रिक की मार्कशीट (बोर्ड सर्टिफिकेट) को ही माना जाएगा।

विवरण आयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु27 वर्ष

अधिकतम आयु में छूट (Age Relaxation)

श्रेणी अधिकतम आयु में छूट
ST5 वर्ष, केवल आरक्षित पद के लिए
PwBD10 वर्ष
केंद्र सरकार के विभागीय कर्मचारी40 वर्ष की आयु तक
ST वर्ग के पात्र विभागीय कर्मचारी45 वर्ष की आयु तक

जो लोग पहले से केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और उम्र सीमा में छूट लेना चाहते हैं, उनके पास ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख तक कम से कम 3 साल की लगातार सरकारी नौकरी का एक्सपीरियंस होना जरूरी है।

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

उम्मीदवारों के पास आवेदन की आखिरी तारीख तक मांगी गई सभी पढ़ाई, सर्टिफिकेट और अनुभव होना एकदम जरूरी है। अगर किसी के पास मांगी गई योग्यता से ज्यादा डिग्री (Higher Education) है, तो भी उसे बेसिक योग्यता (जैसे 10वीं या ITI) तो दिखानी ही पड़ेगी, वरना फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

पद का नाम आवश्यक योग्यता
Construction Assistant A (Fitter)10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं पास तथा Fitter ट्रेड में ITI/National Apprentice Certificate (NAC) या समकक्ष योग्यता। संबंधित ट्रेड में दो वर्ष का अनुभव भी आवश्यक है।
Construction Handler (Electrician)10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं पास तथा मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से Electrician ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र।
Fire Engine Driver (OG)भारी मोटर वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान, भारी मोटर वाहन चलाने का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव और मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। अभ्यर्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ तथा कठिन कार्य करने में सक्षम होना चाहिए।
Civilian Motor Transport Driver (OG)मोटर कार और हल्के मोटर वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान, मोटर कार चलाने का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव तथा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। भारी वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना वांछनीय है।

सैलरी डिटेल्स (वेतनमान)

सरकारी अधिसूचना में सभी पदों के लिए सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार पे-लेवल (Pay Level) तय किया गया है। इन-हैंड (महीने की) सैलरी का अलग से विवरण नहीं दिया गया है:

पद Pay Level
Construction Assistant ‘A’Level 2
Construction HandlerLevel 1
Fire Engine Driver (Ordinary Grade)Level 3
Civilian Motor Transport Driver (Ordinary Grade)Level 2

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन मुख्य रूप से ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर होगा। पदों के अनुसार सिलेक्शन के चरण नीचे आसान तरीके से समझाए गए हैं:

कंस्ट्रक्शन असिस्टेंट और कंस्ट्रक्शन हैंडलर के लिए:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षण (Medical Test)
  • अन्य निर्धारित नियुक्ति औपचारिकताएं

नोट: इन दोनों (CA और CH) पदों पर भर्ती के लिए कोई भी शारीरिक टेस्ट (Endurance) या स्किल टेस्ट नहीं करवाया जाएगा।

फायर इंजन ड्राइवर (FED) के लिए:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  • CBT मेरिट के आधार पर कम से कम 1:15 के अनुपात में शॉर्टलिस्टिंग
  • फिजिकल टेस्ट (Endurance Test)
  • स्किल टेस्ट (Skill Test)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के लिए:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  • CBT मेरिट के आधार पर कम से कम 1:15 के अनुपात में शॉर्टलिस्टिंग
  • स्किल टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

ड्राइवर और फायर इंजन पदों के लिए होने वाला स्किल और फिजिकल टेस्ट सिर्फ पास (Qualifying) करना होगा; इसके नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। फाइनल सिलेक्शन और मेरिट लिस्ट पूरी तरह से CBT परीक्षा में आए अंकों के आधार पर ही तैयार की जाएगी।

CBT परीक्षा का एग्जाम पैटर्न 2026

ऑनलाइन परीक्षा (CBT) में सारे सवाल ऑब्जेक्टिव (MCQ) टाइप के होंगे। इंग्लिश विषय को छोड़कर बाकी पूरा पेपर आपकी सुविधा के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सेट किया जाएगा। पेपर हल करने के लिए कुल 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा।

CA ‘A’ और CH परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या
General Intelligence20
General Awareness20
Quantitative Aptitude20
संबंधित ट्रेड40
कुल100

FED और CMTD परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या
General Intelligence25
General Awareness25
Quantitative Aptitude25
General English25
कुल100

न्यूनतम पासिंग मार्क्स (Qualifying Marks)

श्रेणी न्यूनतम अंक
UR35%
OBC30%
अन्य सभी श्रेणियां25%

SBC भर्ती परीक्षा का सिलेबस

  • General Intelligence (रीजनिंग): इसमें समानता-अंतर, प्रॉब्लम सॉल्विंग, डिसीजन मेकिंग, विजुअल मेमोरी, रिलेशनशिप, नंबर सीरीज और नॉन-वर्बल सीरीज जैसे बेसिक रीजनिंग के सवाल आएंगे।
  • General Awareness (GK/GS): इस सेक्शन में करेंट अफेयर्स, भारत और पड़ोसी देश, खेल-कूद, इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, राजनीति और विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • Quantitative Aptitude (गणित): इसमें नंबर सिस्टम, प्रतिशत (Percentage), लाभ-हानि, अनुपात, ब्याज (SI/CI), समय-दूरी, औसत, और बेसिक मेंसुरेशन के सवाल हल करने होंगे।
  • Trade Syllabus (ट्रेड से जुड़े सवाल): CA 'A' पद वालों से फिटर (Fitter) ट्रेड और CH वालों से इलेक्ट्रीशियन (Electrician) ट्रेड की ITI लेवल की थ्योरी पूछी जाएगी।
  • General English: सिर्फ ड्राइवर और फायरमैन पदों के लिए बेसिक अंग्रेजी ग्रामर, वोकैबुलरी, एंटोनिम्स-सिनोनिम्स, स्पेलिंग एरर और फिल इन द ब्लैंक्स के सवाल आएंगे।

फायर इंजन ड्राइवर (FED) फिजिकल टेस्ट

जो उम्मीदवार फायर इंजन ड्राइवर की लिखित परीक्षा (CBT) पास कर लेंगे, उन्हें मेरिट के हिसाब से फिजिकल (Endurance) टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें ये टास्क पूरे करने होंगे:

  • रेत और पानी से भरी हुई बाल्टियों को 45 सेकंड के अंदर 100 मीटर दूर तक लेकर जाना।
  • 20 बार उठक-बैठक (Squats) लगाना।
  • 15 पुश-अप्स (Push-ups) करना।
  • 15 बेंट-नी सिट-अप्स (Bent Knee Sit-ups) करना।

यह टेस्ट सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर का है। विभाग ने सख्त सलाह दी है कि इस फिजिकल टेस्ट में भाग लेने से पहले सभी उम्मीदवार खुद से अपनी मेडिकल फिटनेस की जांच जरूर करवा लें।

FED और CMTD स्किल टेस्ट की जानकारी

फायर इंजन ड्राइवर स्किल टेस्ट: इसमें फायर टेंडर (गाड़ी) को रैंप और सड़क पर चलाकर दिखाना होगा। साथ ही ट्रैफिक रूल्स, मोटर मैकेनिज्म, फायर फाइटिंग (आग बुझाने का ज्ञान), फर्स्ट एड और छोटी-मोटी खराबी को पहचानने का टेस्ट होगा। आपको एक टायर बदलकर या उसकी प्रोसेस समझाकर भी दिखानी होगी। इसके अलावा गाड़ी स्टार्ट करने से पहले की तीन डेली चेकिंग बतानी होंगी。

CMTD स्किल टेस्ट: इसमें आपको हल्के और भारी वाहन (गाड़ियां) चलाकर दिखाने होंगे। गाड़ी स्टार्ट करने से पहले की चेकिंग, कूलेंट, ऑइल, सफाई और मोटर मैकेनिज्म की बेसिक जानकारी को परखा जाएगा। ध्यान दें, CMTD पोस्ट के लिए कोई फिजिकल टेस्ट नहीं है।

जॉब प्रोफाइल (नौकरी में क्या करना होगा?)

पद मुख्य कार्य
CA ‘A’प्लांट उपकरण, पाइप, Heat Exchanger और अन्य उपकरणों की Assembly, Installation, Testing एवं Maintenance, Engineering Drawing पढ़ना तथा भारी उपकरणों की Rigging करना।
CHElectrical Circuit, Switch Board, HT/LT Panel, Transformer, Alternator और AC/DC Motor की Assembly, Inspection, Testing और Maintenance में सहायता करना।
FEDFire Engine चलाना, Pump और Hose संचालित करना, बचाव कार्य, प्राथमिक चिकित्सा तथा अग्निशमन वाहन एवं उपकरणों की देखभाल करना।
CMTDहल्के/भारी वाहन चलाना, वाहन की नियमित जांच, Lubrication, Coolant, सफाई, खराबियों की रिपोर्ट और Maintenance Log अपडेट करना।

ड्यूटी का समय: इन पदों पर नौकरी लगने के बाद आपको नॉर्मल डे-शिफ्ट के अलावा, जरूरत पड़ने पर दिन-रात (24 घंटे) की रोटेशनल शिफ्ट में भी काम करना पड़ सकता है।

फॉर्म भरते समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स

दस्तावेज निर्धारित आकार
हल्के, अधिमानतः सफेद बैकग्राउंड वाली रंगीन फोटो100 KB से 150 KB
सफेद कागज पर काली स्याही से हस्ताक्षर80 KB से 150 KB
जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो100 KB से 1000 KB
जन्म प्रमाणपत्र/10वीं/SSC प्रमाणपत्रआकार अधिसूचना में निर्धारित नहीं
उच्चतम शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र100 KB से 1000 KB
पूर्व सैनिक प्रमाणपत्र, यदि लागू हो100 KB से 1000 KB
PwBD प्रमाणपत्र, यदि लागू हो100 KB से 1000 KB
Scribe से संबंधित प्रमाणपत्र/Undertakingअधिसूचना में पदानुसार निर्धारित आकार

धयान रखें कि अपलोड की जाने वाली फोटो एकदम साफ हो, जिसमें चेहरा और आंखें क्लियर दिख रही हों। साथ ही, सिग्नेचर खुद पेन से किए हुए होने चाहिए (कंप्यूटर से बने डिजिटल साइन रिजेक्ट कर दिए जाएंगे)।

SBC Recruitment 2026 में ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

  1. सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट sbcrecruitment.in पर जाएँ।
  2. फॉर्म भरने से पहले एक बार पूरा नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लें।
  3. अपने चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) करें।
  4. अपनी ट्रेड के अनुसार सही पोस्ट कोड का चुनाव करें।
  5. अपनी 10वीं की मार्कशीट के स्पेलिंग के हिसाब से ही अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि भरें।
  6. अपनी पढ़ाई, कैटेगरी और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सही डिटेल भरें।
  7. बताई गई साइज़ में अपनी फोटो, साइन और सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  8. अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस जमा करें।
  9. फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार पूरा डाटा चेक कर लें।
  10. फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

आपको इसकी कोई हार्ड कॉपी या डाक शिप बिल्डिंग सेंटर नहीं भेजनी है। ध्यान रहे, फॉर्म फाइनल सबमिट होने के बाद उसमें कोई सुधार (Correction) नहीं किया जाएगा।

फॉर्म भरने से पहले ध्यान देने वाली बातें

  • कोई भी उम्मीदवार एक पद के लिए सिर्फ एक ही फॉर्म भर सकता है।
  • अगर आप एक से ज्यादा पदों पर योग्य हैं, तो आपको अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे और फीस भी अलग देनी होगी।
  • फॉर्म भरते समय आपको परीक्षा देने के लिए अपनी पसंद की 3 एग्जाम सिटी (शहर) चुनने का मौका मिलेगा।
  • फॉर्म जमा होने के बाद एग्जाम सेंटर, तारीख या शिफ्ट को बदलने की कोई रिक्वेस्ट नहीं मानी जाएगी।
  • एडमिट कार्ड आने का मतलब यह नहीं है कि आपकी नौकरी पक्की हो गई; डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन बाद में होगा।
  • अगर वेरिफिकेशन में कोई फर्जीवाड़ा या गलत जानकारी मिली, तो उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी।
  • सरकारी कर्मचारियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय अपने विभाग से NOC (No Objection Certificate) लाकर देनी होगी।
  • CBT परीक्षा या स्किल टेस्ट देने जाने के लिए सरकार की तरफ से कोई भी यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
  • उम्मीदवारों का अंतिम चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल और अन्य सरकारी नियम पूरे करने के बाद ही होगा।
LATEST SARKARI JOBS & UPDATES
Loading latest posts...
विवरण (Details) लिंक (Link)
Start SBC Recruitment 2026 form 22 August 2026
Last Date Online Application form 14 September 2026
Apply Online Apply Now
Official Notification Download here
Official Website sbcrecruitment.in
More Job Update jobalertrj.in
Join WhatsApp Channel Join Now

FAQ's (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. SBC विशाखापट्टनम भर्ती 2026 के ऑनलाइन फॉर्म कब चालू होंगे?

इस शानदार भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू कर दी गई है।

2. शिप बिल्डिंग सेंटर भर्ती (SBC) में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

जो भी पात्र उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं, वे 14 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे) तक अपना फॉर्म और फीस जमा कर सकते हैं।

3. SBC Recruitment 2026 के लिए उम्र सीमा कितनी रखी गई है?

फॉर्म भरने के लिए आपकी कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 27 साल होनी चाहिए। ST और PwBD जैसी आरक्षित कैटेगरी को सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट मिलेगी (आयु की गणना 14 सितंबर 2026 से होगी)।

4. SBC में ग्रुप C पदों का एप्लीकेशन फॉर्म भरने की फीस कितनी है?

UR, OBC और EWS के लड़कों को ₹350 फीस देनी होगी। वहीं SC, ST, PwBD, एक्स-सर्विसमैन और सभी लड़कियों (महिला अभ्यर्थियों) का फॉर्म बिलकुल फ्री भरा जाएगा।

5. शिप बिल्डिंग सेंटर (ग्रुप C) में सिलेक्शन कैसे होगा?

सिलेक्शन के लिए सबसे पहले एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा। इसके बाद पद के अनुसार फिजिकल/स्किल टेस्ट (सिर्फ क्वालीफाइंग) लिया जाएगा। फिर डाक्यूमेंट्स की चेकिंग और मेडिकल टेस्ट के बाद नौकरी पक्की होगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC) विशाखापट्टनम की यह ग्रुप 'C' भर्ती 10वीं पास और ITI वाले युवाओं के लिए रक्षा मंत्रालय से जुड़ने का एक बेहतरीन अवसर है। चूंकि आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी दस्तावेज़ तैयार कर जल्द से जल्द अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर दें। परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें क्योंकि CBT परीक्षा अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित है। ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी नौकरियों, एडमिट कार्ड और रिज़ल्ट की सबसे तेज़ अपडेट्स पाने के लिए Job Alert RJ के WhatsApp और Telegram चैनल से जरूर जुड़ें। आपकी सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएँ!

Leave a Comment

Leave A comment (contact-form)

Join WhatsApp Join Telegram