Type Here to Get Search Results !

SBI Clerk Recruitment 2026: 1538 पदों पर बंपर बैंक भर्ती (SC/ST/OBC), यहाँ से करें आवेदन

SBI Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एक शानदार अवसर लेकर आया है। भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) यानी एसबीआई क्लर्क के 1538 बैकलॉग पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

SBI Clerk Backlog Recruitment 2026 Apply Online

यह एक विशेष भर्ती अभियान है, जो केवल अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की बैकलॉग रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। राजस्थान राज्य के अभ्यर्थियों के लिए जयपुर सर्किल में कुल 106 पद निर्धारित किए गए हैं।

ध्यान दें: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि वे केवल एक राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की रिक्तियों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, जिस राज्य के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, वहाँ की निर्धारित स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आपके लिए आवश्यक है।

महत्वपूर्ण सूचना: यह एसबीआई की सामान्य क्लर्क भर्ती नहीं है। नोटिफिकेशन केवल SC, ST और OBC श्रेणी की बैकलॉग रिक्तियों के लिए जारी किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग (UR) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए अलग से कोई पद नहीं दिए गए हैं।

SBI Clerk Recruitment 2026 Overview

विवरण (Details) जानकारी (Information)
भर्ती संस्था भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
पद का नाम जूनियर एसोसिएट (कस्टम सपोर्ट एंड सेल्स)
कैडर क्लेरिकल कैडर
भर्ती का प्रकार SC/ST/OBC बैकलॉग रिक्तियों के लिए विशेष भर्ती अभियान
विज्ञापन संख्या CRPD/CR/SPLDRIVE/2026-27/16
कुल पद 1538
राजस्थान में पद 106
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 7 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026
आयु सीमा 20 से 28 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक (Graduation)
प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2026
मुख्य परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in
💬 Join Our WhatsApp Channel
बैंक भर्तियों और एडमिट कार्ड की डेली अपडेट पाएं
Join WhatsApp Now

SBI Clerk Recruitment 2026 पदों का विवरण

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कुल 1538 बैकलॉग पदों पर भर्ती की जा रही है। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

श्रेणी (Category) पदों की संख्या
अनुसूचित जाति (SC) 207
अनुसूचित जनजाति (ST) 1219
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 112
कुल पद 1538

(नोट: PwBD और भूतपूर्व सैनिक/दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक अपनी संबंधित मूल श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।)

राज्यवार पदों का विवरण (State-wise Vacancies)

सर्किल राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्थानीय भाषा SC ST OBC कुल
अमरावतीआंध्र प्रदेशतेलुगु/उर्दू8888
बेंगलुरुकर्नाटककन्नड़8535120
भोपालमध्य प्रदेशहिंदी134134
भोपालछत्तीसगढ़हिंदी2626
भुवनेश्वरओडिशाओडिया111111
चंडीगढ़चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेशहिंदी/पंजाबी2222
चंडीगढ़जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेशउर्दू/हिंदी4242
चंडीगढ़हिमाचल प्रदेशहिंदी1111
चंडीगढ़पंजाबपंजाबी/हिंदी1818
चेन्नईतमिलनाडुतमिल6565
हैदराबादतेलंगानातेलुगु/उर्दू3232
जयपुरराजस्थानहिंदी2086106
कोलकातापश्चिम बंगालबंगाली/नेपाली5555
लखनऊउत्तर प्रदेशहिंदी/उर्दू3131
महाराष्ट्र/मुंबई मेट्रोमहाराष्ट्रमराठी165165
नई दिल्लीदिल्लीहिंदी1717
गांधीनगरगुजरातगुजराती289289
गुवाहाटीअसमअसमिया/बंगाली/बोडो3939
गुवाहाटीत्रिपुराबंगाली/कोकबोरोक2222
पटनाबिहारहिंदी/उर्दू1212
पटनाझारखंडहिंदी/संथाली14119133
कुल20712191121538

(उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन के समय स्थानीय भाषा परीक्षा के लिए उपलब्ध भाषाओं में से एक भाषा का चयन करना होगा।)

राजस्थान में एसबीआई क्लर्क के कितने पद हैं?

राजस्थान के अभ्यर्थियों के लिए जयपुर सर्किल में कुल 106 पद निर्धारित किए गए हैं।

श्रेणी राजस्थान में पद
अनुसूचित जाति (SC) 20
अनुसूचित जनजाति (ST) 86
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कोई पद नहीं
कुल पद 106

राजस्थान के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा हिंदी है। राजस्थान में परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। सामान्य अंग्रेजी का प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा।

SBI Clerk Recruitment 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

कार्यक्रम (Events) तिथि (Dates)
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 7 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ( start date ) 7 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि(last date) 27 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2026
मुख्य परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2026

(प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम नोटिफिकेशन में अस्थायी रूप से दिया गया है। परीक्षा की निश्चित तिथि की सूचना एसबीआई द्वारा अलग से जारी की जाएगी।)

SBI Clerk Recruitment 2026 आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणी (Category) आवेदन शुल्क
SC/ST/PwBD/XS/DXS कोई शुल्क नहीं (Nil)
OBC ₹750/-

एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा और न ही किसी दूसरी परीक्षा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा इंटरनेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

एसबीआई क्लर्क भर्ती आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवार की आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)।

अधिकतम आयु में छूट (Age Relaxation)

श्रेणी आयु में छूट
OBC3 वर्ष
SC/ST5 वर्ष
PwBD (OBC)13 वर्ष
PwBD (SC/ST)15 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक/दिव्यांग भूतपूर्व सैनिकरक्षा सेवा की वास्तविक अवधि के साथ 3 वर्ष; SC/ST के दिव्यांग भूतपूर्व सैनिकों को 8 वर्ष, अधिकतम आयु 50 वर्ष
विधवा, तलाकशुदा और कानूनी रूप से पति से अलग रह रही पुनर्विवाह नहीं करने वाली महिलाएं7 वर्ष; अधिकतम आयु OBC के लिए 38 वर्ष और SC/ST के लिए 40 वर्ष
SBI के प्रशिक्षित अप्रेंटिस-OBC4 वर्ष
SBI के प्रशिक्षित अप्रेंटिस-SC/ST6 वर्ष
SBI के प्रशिक्षित अप्रेंटिस-PwBD (OBC)14 वर्ष
SBI के प्रशिक्षित अप्रेंटिस-PwBD (SC/ST)16 वर्ष

(उम्मीदवारों को एक से अधिक आधार पर संचयी आयु छूट नहीं दी जाएगी।)

OBC उम्मीदवारों के लिए आवश्यक शर्त: OBC श्रेणी के केवल नॉन-क्रीमी लेयर उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। क्रीमी लेयर में आने वाले OBC उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। OBC प्रमाणपत्र भारत सरकार के निर्धारित प्रारूप में होना चाहिए और उसमें नॉन-क्रीमी लेयर का उल्लेख होना आवश्यक है। प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2026 से नियुक्ति ग्रहण करने की तिथि के बीच जारी किया हुआ होना चाहिए।

SBI Clerk Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री अथवा केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार की डिग्री उत्तीर्ण करने की तिथि 31 दिसंबर 2026 या इससे पहले होनी चाहिए।
  • स्नातक के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे उम्मीदवार भी अस्थायी रूप से आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार को चयन होने पर 31 दिसंबर 2026 तक स्नातक उत्तीर्ण करने का प्रमाण देना होगा।
  • मैट्रिक पास भूतपूर्व सैनिक, जिन्होंने कम से कम 15 वर्ष की सैन्य सेवा के बाद भारतीय सेना का स्पेशल सर्टिफिकेट ऑफ एजुकेशन या नौसेना/वायुसेना का समकक्ष प्रमाणपत्र प्राप्त किया है, आवेदन कर सकते हैं। प्रमाणपत्र 31 दिसंबर 2026 या इससे पहले का होना चाहिए।

स्थानीय भाषा की योग्यता (Local Language Proficiency)

उम्मीदवार को आवेदन किए गए राज्य की चयनित स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में सक्षम होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों की कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकतालिका अथवा प्रमाणपत्र में चयनित स्थानीय भाषा का अध्ययन दर्ज है, उन्हें स्थानीय भाषा परीक्षा नहीं देनी होगी। अन्य चयनित उम्मीदवारों की स्थानीय भाषा परीक्षा मुख्य परीक्षा के बाद और बैंक में नियुक्ति से पहले आयोजित की जाएगी।

SBI Clerk Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  1. ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
  2. ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (Main Exam)
  3. स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (Local Language Test - यदि लागू हो)
  4. योग्यता और दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification)

अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय प्रारंभिक परीक्षा के अंक नहीं जोड़े जाएंगे। अंतिम राज्यवार और श्रेणीवार मेरिट सूची मुख्य परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार होगी।

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न (SBI Clerk Recruitment 2026 Prelims Exam Pattern)

विषय (Subject) प्रश्न अंक समय
अंग्रेजी भाषा303020 मिनट
संख्यात्मक योग्यता353520 मिनट
तर्कशक्ति योग्यता353520 मिनट
कुल1001001 घंटा

प्रत्येक विषय के लिए अलग समय निर्धारित रहेगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के निर्धारित अंक का एक-चौथाई (1/4) भाग काटा जाएगा (Negative Marking)। प्रारंभिक परीक्षा में अलग-अलग विषय या कुल अंकों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक निर्धारित नहीं हैं। बैंक द्वारा प्रत्येक श्रेणी में उपलब्ध पदों की संख्या के लगभग 10 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा (उम्मीदवारों की उपलब्धता पर निर्भर)।

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा पैटर्न (Mains Exam Pattern)

विषय (Subject) प्रश्न अधिकतम अंक समय
सामान्य/वित्तीय जागरूकता505035 मिनट
सामान्य अंग्रेजी404035 मिनट
मात्रात्मक योग्यता505045 मिनट
तर्कशक्ति एवं कंप्यूटर योग्यता506045 मिनट
कुल1902002 घंटे 40 मिनट

मुख्य परीक्षा में भी प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न के निर्धारित अंक का एक-चौथाई (1/4) भाग काटा जाएगा। उम्मीदवारों को कुल मिलाकर बैंक द्वारा निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। अलग-अलग विषयों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक निर्धारित नहीं हैं।

स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा भाग गद्यांश प्रश्न अंक
गैर-मौखिक परीक्षावस्तुनिष्ठ31515
गैर-मौखिक परीक्षावर्णनात्मक31515
मौखिक परीक्षामौखिक20

उम्मीदवार को प्रत्येक परीक्षा में बैंक द्वारा निर्धारित न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने होंगे।

SBI प्रशिक्षित अप्रेंटिस को बोनस अंक: एसबीआई के पात्र प्रशिक्षित अप्रेंटिस को मुख्य परीक्षा में अधिकतम अंकों का 2.5 प्रतिशत यानी 200 में से 5 बोनस अंक दिए जाएंगे। यह लाभ उन्हीं प्रशिक्षित अप्रेंटिस को मिलेगा जिनकी अप्रेंटिसशिप शुरू होने की तिथि 1 जनवरी 2022 या इसके बाद है और जिन्होंने 27 अगस्त 2026 तक एसबीआई में एक वर्ष का निर्धारित शाखा अनुभव सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

एसबीआई क्लर्क वेतन (Salary & Pay Scale)

चयनित उम्मीदवारों के लिए निर्धारित वेतनमान निम्न प्रकार है:
₹24050-1340/3-28070-1650/3-33020-2000/4-41020-2340/7-57400-4400/1-61800-2680/1-64480

स्नातक उम्मीदवारों को दो अग्रिम वेतन वृद्धि सहित शुरुआती मूल वेतन ₹26,730 मिलेगा। मुंबई जैसे महानगर में क्लेरिकल कैडर कर्मचारी का शुरुआती कुल मासिक वेतन वर्तमान दरों पर लगभग ₹46,000 होगा। भत्ते नियुक्ति स्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को भविष्य निधि, नई पेंशन योजना, चिकित्सा और अवकाश यात्रा सहित बैंक के नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

प्रोबेशन अवधि (Probation Period)

नवनियुक्त जूनियर एसोसिएट को न्यूनतम छह महीने की प्रोबेशन अवधि पर रखा जाएगा। इस दौरान उम्मीदवार को बैंक द्वारा निर्धारित ई-लेसन पूरे करने होंगे। निर्धारित ई-लेसन पूरे नहीं होने या कार्य प्रदर्शन बैंक की अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने पर प्रोबेशन अवधि बढ़ाई जा सकती है।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  1. सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक करियर वेबसाइट (sbi.co.in/web/careers) पर जाएं।
  2. 'Current Openings' अनुभाग खोलें।
  3. विज्ञापन संख्या CRPD/CR/SPLDRIVE/2026-27/16 खोजें और विस्तृत नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  4. 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण (Registration) करें।
  5. अपना नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, राज्य, स्थानीय भाषा और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  6. फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा (Hand-written Declaration) अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. आवेदन की सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट करें।
  9. ई-रसीद और आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

(आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट एसबीआई को भेजने की आवश्यकता नहीं है। अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करने के बाद किसी भी जानकारी या श्रेणी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।)

आवेदन से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

  • उम्मीदवार केवल एक राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकता है।
  • इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवार केवल एक बार परीक्षा दे सकता है।
  • उम्मीदवार का चयन और नियुक्ति उसी राज्य के लिए होगी जिसके लिए आवेदन किया गया है। इस भर्ती में सामान्य रूप से इंटर सर्किल या इंटर स्टेट ट्रांसफर की सुविधा नहीं है।
  • अधिसूचित पदों की संख्या अस्थायी है और बैंक की आवश्यकता के अनुसार बदल सकती है।
  • एसबीआई के क्लेरिकल कैडर में वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी आवेदन नहीं कर सकते। एसबीआई के क्लेरिकल कैडर से पहले इस्तीफा दे चुके कर्मचारी भी पात्र नहीं हैं।
  • एक से अधिक आवेदन करने पर केवल अंतिम वैध आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म में दर्ज ईमेल और मोबाइल नंबर परिणाम जारी होने तक सक्रिय रखें।
  • नवनियुक्त कर्मचारियों के कार्य में बैंकिंग सेवाओं के साथ मार्केटिंग, ग्राहक कॉल, उत्पादों की बिक्री और आवश्यकता के अनुसार बाहरी यात्रा भी शामिल हो सकती है।
LATEST SARKARI JOBS & UPDATES
Loading latest posts...
विवरण (Action) लिंक (Link)
Start SBI Clerk Recruitment 2026 form 7 August 2026
Last Date Online Application form 27 August 2026
Apply Online Apply Now
Official Notification Download Here
Official Website sbi.bank.in
More Job Updates jobalertrj.in
Join WhatsApp Channel Join Now

FAQ's (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. SBI Clerk Backlog Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

यह एक विशेष भर्ती अभियान है, इसलिए इसके लिए केवल अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) श्रेणी के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। सामान्य (UR) और EWS वर्ग के लिए इसमें पद नहीं हैं।

2. एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

3. क्या अंतिम वर्ष के छात्र एसबीआई क्लर्क के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, स्नातक के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे उम्मीदवार भी अस्थायी रूप से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन चयन होने पर उन्हें 31 दिसंबर 2026 तक स्नातक उत्तीर्ण करने का प्रमाण देना होगा।

4. राजस्थान में एसबीआई क्लर्क (Junior Associate) के कितने पद हैं?

राजस्थान (जयपुर सर्किल) के लिए कुल 106 पद निर्धारित किए गए हैं। इसमें SC के लिए 20 पद और ST के लिए 86 पद हैं। OBC के लिए राजस्थान में कोई पद नहीं है।

5. SBI Clerk की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग कितनी होती है?

हाँ, प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य (Mains) दोनों परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंक का एक-चौथाई (1/4) भाग काटा जाएगा।

Join WhatsApp
Join WhatsApp Join Telegram